इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
- फोटो : IGNOU
IGNOU ADMISSIONS : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2021 सत्र के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्नू के विविध पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला पंजीकरण इग्नू की ओर से संचालित विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए किए जाएंगे।