फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS विदेश से करना है, बजट भी 20 लाख से कम है तो ये देश रहेगा आपके लिए बेहतर

Mon, 23 Sep 2024 02:14 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

जानें टॉप यूनिवर्सिटीज और इस देश के बारे में
विज्ञापन
Study MBBS Abroad - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में दो चरणों की एमबीबीएस काउंसिलिंग का सीट आवंटन हो चुका है। अब तीसरे चरण की तैयारी है। ऐसे में जिन युवाओं को नीट स्कोर पर सरकारी कॉलेज नहीं मिल पाए वह निराश हो रहे हैं। क्योंकि देश के निजी कॉलेजों में दाखिला लेने की उनकी हैसियत नहीं है। 20 लाख से कम बजट में एमबीबीएस की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप चाहते हैं कि केवल 20 लाख रुपये में ही पूरी एमबीबीएस की पढ़ाई हो जाए तो कजाकिस्तान आपके लिए बेहतर विकल्प रहेगा। यहां की टॉप रैंक यूनिवर्सिटीज में आप न सिर्फ 6 साल की एमबीबीएस 18 लाख की ट्यूशन फीस में पूरी कर सकते हैं। बल्कि यहां की दो यूनिवर्सिटी एग्जिट एग्जाम NExT का बैच भी संचालित करती हैं। जिससे कजाकिस्तान में एमबीबीएस के बाद भारत में डॉक्टरी प्रैक्टिस करने के इच्छुक युवाओं को लाइसेंसिंग एग्जाम में आसानी से सफलता मिल सकती है। यहां की टॉप 7 यूनिवर्सिटीज में भारत के 80 प्रतिशत छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। कम फीस दुनिया भर के युवाओं को यहां पढ़ने के लिए आकर्षित करती है। जो सबसे बड़ी बात कजाकिस्तान की मेडिकल यूनिवर्सिटीज की है वो ये कि यहां तकरीबन 10 हजार छात्र हर वर्ष एडमिशन के लिए आते हैं। आज ही अपनी सीट बुक कराने के लिए आप MBBS Abroad लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। या फिर हमारे टोल फ्री नंबर 1800-571-0202 पर भी कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन कारणों से भारतीय छात्र कजाकिस्तान में लेना चाहते है एडमिशन

  1. कजाकिस्तान की यूनिवर्सिटीज में मेडिकल सिलेबस इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार तय किया जाता है।
  2. कजाकिस्तान की कुछ मेडिकल यूनिवर्सिटीज दुनिया में सबसे बेहतर मानी जाती हैं।
  3. यहां की अनुभवी फैकल्टी, प्रैक्टिकल के साथ आपको उच्च गुणवत्ता की शिक्षा लेने में मददगार है।
  4. यहां की यूनिवर्सिटीज में छात्र : शिक्षक अनुपात बेहतर होता है जिससे हर छात्र को विशेष तवज्जो मिलती है।
 

कजाकिस्तान : टॉप यूनिवर्सिटीज की सूची

कोक्शेताउ स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी

कजाकिस्तान का ये सरकारी मेडिकल कॉलेज 28 वर्षों का इतिहास समेटे हुए हैं। 1996 में इसकी स्थापना हुई थी। NExT की नि:शुल्क कोचिंग के कारण भारतीय छात्रों के लिए यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली यूनिवर्सिटी बन चुकी है। मौजूदा समय में यहां 1000 से अधिक भारतीय छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

 

कैस्पियन मेडिकल यूनिवर्सिटी

कैस्पियन मेडिकल यूनिवर्सिटी भी अल्माटी में स्थित है इसकी स्थापना 1992 में हुई। कैस्पियन यूनिवर्सिटी NExT कोचिंग में छात्रों को 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप देती है। इसलिए भारतीय छात्र यहां भी दाखिला लेते हैं।

 

कजाख राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी

इस विश्वविद्यालय की स्थापना साल 1930 में हुई थी। यहां आज दुनियाभर के 12 हजार से ज्यादा छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है। इस विश्वविद्यालय की सफलता को देखा जाए तो अभी तक 80 हजार से ज्यादा डॉक्टर तैयार किये है। जो विश्व के कोने-कोने में आज अपनी सेवाएं दे रहे है।

 

साउथ कजाखस्तान मेडिकल अकादमी

कजाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई उम्दा किस्म की दी जाती है। यहां की बुनियादी सुविधाएं हाईटेक मानी जाती हैं। साल 1979 में इसकी स्थापना हुई थी। बताते चलें कि SKMA को काफी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में शुमार किया जाता है।

 

अस्ताना स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी

साल 1997 में स्थापित इस यूनिवर्सिटी को WHO, MNC ने मान्यता दी है। यहां भी शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी ही है। हाल के दिनों में भारत से आये कई छात्रों ने यहां दाखिला लिया है। कजाकिस्तान की राजधानी के ही नाम पर इस यूनिवर्सिटी का नाम रखा गया है।

 

अल फराबी कजाख यूनिवर्सिटी

अल-फराबी यूनिवर्सिटी की स्थापना 1934 में हुई थी। यह बहुत पुरानी यूनिवर्सिटी है। कजाकिस्तान में टॉप यूनिवर्सिटीज में इसे शामिल किया गया है। यहां भी भारतीय छात्र काफी संख्या में पढ़ते है। अंग्रेजी शिक्षा के माध्यम से ही पढ़ाई दी जाती है।

 

कजाकिस्तान के सभी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के तरीके जानेंः

  • भारतीय छात्रों के पास 12वीं 50 प्रतिशत अंकों से पास होना जरूरी है।
  • NEET-UG परीक्षा देना आवश्यक, बेशक कम स्कोर किया हो।
  • ओबीसी/एससी/एसटी के लिये 12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
  • आपकी आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
  • अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र की प्रति रखनी चाहिये।
  • अपना पासपोर्ट औऱ वीजा साथ रखें।
  • पासपोर्ट साइज के फोटो कम से कम 10 आपके पास होने चाहिए।
  • कजाकिस्तान के यूनिवर्सिटी का एडमिशन लेटर होना चाहिये।
  • आपको स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच की कॉपी रखनी चाहिये।
 

आपको देश में नहीं मिल रही सीट तो आपके लिए ये है विकल्प

भारत में सीट नहीं मिलने पर आप विदेश से एमबीबीएस के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। क्योरा की एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के 7.5 लाख छात्र विदेशी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी कोर्सेस में इनरोल हैं। क्योंकि प्रति वर्ष भारत से तकरीबन 25 हजार युवा विदेश की यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले ले रहे हैं। इसका कारण हैं भारत के निजी कॉलेजों में बढ़ती मेडिकल फीस। जोकि अब 6 वर्षों के एमबीबीएस कोर्स के लिए 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कई निजी कॉलेज भारत में एमबीबीएस के लिए 80 लाख से 1.2 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में छात्र भारत के निजी कॉलेजों का चुनाव न कर विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिला ले रहे हैं। अगर आप भी 20 लाख से कम फीस में पूरी एमबीबीएस करना चाहते हैं तो SAFALTA MOKSH के टोल फ्री नंबर 1800-571-0202 पर कॉल करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें