फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CS Foundation Admit Card: कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन परीक्षा कल से, प्रवेश-पत्र यहां से करें डाउनलोड

Mon, 26 Dec 2022 07:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CS Foundation 2022 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सोमवार, 26 दिसंबर को कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ICSI CS Foundation 2022 Exam - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS Foundation Exam 2022 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सोमवार, 26 दिसंबर को कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu के माध्यम से कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन 2022 दिसंबर सत्र परीक्षा के एडमिट कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीएस फाउंडेशन हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी प्रवेश संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा। 

विज्ञापन

ICSI CS Foundation दो दिन दो सत्रों में चलेगी परीक्षा

सीएस फाउंडेशन दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा मंगलवार, 27 दिसंबर और बुधवार, 28 दिसंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। संस्थान सीएस फाउंडेशन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित करेगा। दोनों दिन पहला सत्र सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरा सत्र शाम को चार बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा।

 

ICSI CS Foundation ये दस्तावेज होंगे जरूरी

सीएस दिसंबर प्रवेश-पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है और इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा केंद्र (नाम, पता, कोड, आदि), परीक्षा का माध्यम, परीक्षा की तारीख और समय सहित विवरण शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ लाना होगा। CS फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2022 में किसी भी तरह की गड़बड़ी को हमारे सपोर्ट पोर्टल support.icsi.edu पर तुरंत संस्थान के ध्यान में लाया जाना चाहिए।

 

विज्ञापन

ICSI CS Foundation Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर जाएं।
  2. अपने लॉग इन प्रवेश संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  3. इसके बाद सीएस फाउंडेशन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  4. सीएस फाउंडेशन दिसंबर 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें