IBPS PO Mains Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (IBPS PO 2023) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in से अपना कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा।
परीक्षा को लेकर संस्थान ने कहा है, "कोई भी पात्र व्यक्ति उस परीक्षा के लिए केवल एक उम्मीदवार के लिए लेखक (Scribe) के रूप में अपना पंजीकरण करा सकता है। यदि एक ही परीक्षा में एक ही लेखक (Scribe) एक से अधिक उम्मीदवारों के लिए उपस्थित होता है, तो लेखक और संबंधित उम्मीदवार दोनों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।"