आयुष नीट पीजी के लिए रिपोर्टिंग आज यानी 26 अक्तूबर, 2023 को दोपहर 02 बजे से शुरू हो गई है और 06 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 अक्तूबर को शुरू हुई और 24 अक्तूबर, 2023 को समाप्त हुई थी। विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 20 अक्तूबर से 24 अक्तूबर , 2023 तक की गई। सीट आवंटन की प्रक्रिया 25 अक्तूबर से 26 अक्तूबर , 2023 तक की गई।