फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 10th Result 2024: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इतने बजे होगी घोषणा

Mon, 06 May 2024 06:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP Board 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबकुछ सही रहा तो बोर्ड मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। 

एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
HP Board 10th Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। सबकुछ सही रहा तो बोर्ड मंगलवार को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के परिणाम घोषणा के एक सप्ताह बाद 10वीं का रिजल्ट

बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे पहले ही घोषित कर चुका है। कक्षा 12वीं का परिणाम 29 अप्रैल को जारी किया गया था। 12वीं के रिजल्ट की घोषिणा के दौरान बोर्ड की ओर से कहा गया था कि 10वीं के नतीजे भी एक सप्ताह के भीतर जारी किए जाएंगे।

HPBOSE कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा 02 से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12वीं की पेंटिंग, ग्राफिक, मूर्तिकला और एप्लाइड आर्ट्स विषयों को छोड़कर, पेपर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे। प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 7 मई को मंगलवार सुबह 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार हो चुका है। शिक्षा बोर्ड की पूरी कोशिश है कि परिणाम को मंगलवार को घोषित कर दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें