फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Result: सरकारी विद्यालयों से आगे रहे निजी स्कूल, टॉप-10 की लिस्ट में रहे इनके 76.08 फीसदी छात्र शामिल

Tue, 07 May 2024 12:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE 10th Result 2024: एचपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। टॉप-10 की लिस्ट में कुल 92 छात्र शामिल हैं। 99.86% के साथ हमीरपुर की रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है। रैंक 1 से 3 की लिस्ट में 5 विद्यार्थी शामिल हैं।

10वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष 74.61 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए इस वर्ष कुल 91622 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 91,130 परीक्षा में शामिल हुए। एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में 67,988 छात्र पास हुए, जबकि 12,613 फेल हुए। वहीं, 10, 474 छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

विज्ञापन


टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। पहले तीन में 5 विद्यार्थी शामिल हैं। 99.86% के साथ हमीरपुर की रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है। रिधिमा ने 699 अंक हासिल किए हैं। 99.71% प्राप्तांकों के साथ कांगड़ा की कृतिका शर्मा सेकेंड टॉपर रहीं। उन्होंने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं। 99.57 फीसदी अंको के साथ तीसरे स्थान पर 3 विद्यार्थी रहे। एचपी बोर्ड 10वीं में बिलासपुर के शिवम शर्मा, शिमला से धृति टेगटा और कांगड़ा से रूशिल सूद ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इन सभी विद्यार्थियों ने 697 अंक हासिल किए हैं।

निजी स्कूलों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। टॉप-10 की लिस्ट में कुल 92 छात्र शामिल हैं। इनमें निजी स्कूलों के 72 छात्र शामिल हैं। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 91,130 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें सरकारी स्कूलों के 69,397 और प्राइवेट के 21,733 विद्यार्थी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें