HPBOSE 10th Result 2022: दोनों टर्म के अंक होंगे शामिल
हिमाचल बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहे दसवीं कक्षा के परिणाम में टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही कक्षाओं के अंक शामिल होंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण हिमाचल बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 के अनुसार करने का निर्णय लिया था। टर्म-1 परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर, 2021 में किया गया था। वहीं, इसका परिणाम फरवरी, 2022 में किया गया था।
HPBOSE 10th Result 2022: लाख से अधिक छात्रों का इंतजार होगा खत्म
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 मार्च, 2022 से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। बता दें कि इस परीक्षा में करीब एक लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही ये छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि परिणाम को लेकर आधिकारिक अपडेट आ गया है, परिणाम आज 11 बजे जारी कर दिए जाएंगे।
HPBOSE 10th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।