हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश में नवंबर में होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए करेक्शन विंडो को शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) का आयोजन नवंबर 2021 में किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है और अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वह परीक्षा के आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर इसे कर सकते हैं।
सुधार की यह प्रक्रिया 21 अक्तूबर तक चलेगी, इसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी और उम्मीदवारों को सुधार करने का कोई भी दूसरा मौका नहीं मिलेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीयन प्रक्रिया 18 अक्तूबर 2021 को बंद कर दी गई थी। टीईटी की परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है। इस बार नवंबर सत्र की परीक्षा का आयोजन 13, 14, 21 और 28 नवंबर को किया जा रहा है।
आवेदन फॉर्म में कौन से सुधार होंगे
जिन उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह कैटेगरी और सब कैटेगरी के सेक्शन को छोड़कर सभी डिटेल्स में सुधार कर जा सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को इस बात की सूचना दे दी है कि 21 नवंबर के बाद फॉर्म में कोई भी सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। सुधार की सभी प्र्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही होगी, ऑफलाइन मो़ड के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार कैसें करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट
hpbose.org पर जाएं।
2. होमपेज पर अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
3. आपका आवेदन फॉर्म आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
4. जरूरी सुधार करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का एक प्रिंट निकलवा लें।