उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में स्थित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी नॉर्थ इंडिया में उभरती हुई यूनिवर्सिटी बनती जा रही है। वर्ष 1998 में जब यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई तब ये संस्थान मैनेजमेंट कोर्स के साथ शुरू हुई थी जिसमें 83 छात्रों ने एडमिशन लिया था। तब से लेकर आज तक इन्वर्टिस आज 9 अलग संस्थानों के साथ 6000 छात्रों की यूनिवर्सिटी बन चुकी है। आज ये संस्थान कई कोर्सेस कराता है और जिसमें हर साल कई लाखों छात्र एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं।
यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स के अंतर्गत एडमिशन पाने के दो तरीके हैं- ऑनलाइन और ऑफलाइन। ऑनलाइन एडमिशन के लिए इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की साइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। साइट पर फीस से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय फॉर्म का पेमेंट क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग किया जा सकता है। साथ ही 100 केबी तक की स्कैन्ड फोटो तैयार रखें।
इसके अलावा ऑफलाइन एडमिशन के लिए छात्र यूनिवर्सिटी के ऑफिस से फॉर्म लेकर भर सकते हैं। बरेली के अलावा इन्वर्टिस के ऑफिस नई दिल्ली में भी हैं। फॉर्म लेने का एक तरीका ये भी है कि इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पते पर फॉर्म पाने के लिए एक पोस्ट भी भेजा जा सकता है। तीसरा तरीका ये है कि admission@invertis.org पर मेल भेजकर भी फॉर्म भी मिल सकता है। फॉर्म पाने के लिए पेमेंट डिमांड ड्राफ्ट द्वारा की जा सकती है। डिमांड ड्राफ्ट इंन्वर्टिस यूनिवर्सिटी को संलग्न करें और फॉर्म के साथ भेज दें।
विदेश के छात्र अप्लाई करने के लिए इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल एडमिशंस एकमात्र संपर्क केंद्र है। एनआरआई छात्रों का एडमिशन सामान्यत: हर साल जुलाई से अगस्त के बीच में होते हैं।