पाकिस्तान को इन दिनों पीओके खोने की चिंता सता रही है। पाकिस्तान के विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो ने वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान पर इस बात को लेकर निशाना भी साधा है। बिलावल ने कहा है कि 'पहले हमारी कश्मीर पर क्या पॉलिसी थी? पहले पाकिस्तान की पॉलिसी थी कि हम श्रीनगर कैसे लेंगे। अब इमरान खान सरकार इसे लेने में नाकामयाब रही है। जिसकी वजह से अब पाकिस्तान की ये स्थिति हो गई है कि हम मुजफ्फराबाद (Pok) को कैसे बचाएंगे, ये सोचना पड़ रहा है। अब POK पर संकट है'।
अब सवाल है कि क्यों पाकिस्तान के लिए कश्मीर से भी ज्यादा जरूरी है पीओके? क्या है भारत के इस हिस्से का पूरा इतिहास? पाकिस्तान ने कैसे इस पर कब्जा कर लिया था? इन सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।