हिमाचल बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल बोर्ड ने बुधवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बारहलीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। इस साल बारहवीं कक्षा में 92.7 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 1,00,799 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। 702 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट कैटिगिरी में रखा गया है। पिछले साल यानी कि 2020 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 76.07 फीसदी रहा था। वहीं, साल 2019 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 62.1 फीसदी रहा था। इस साल 3,679 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा नंबर प्राप्त किए हैं।
ऐसे देखें बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगाष।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह से आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री का एलान, 25 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल
अभ्यर्थी बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अपने रोल नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि बोर्ड ने इस साल कोरोना वायरस की वजह से बाारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए तैयार किया गया है।
डायरेक्ट लिंक
यह भी पढ़ें - HPBOSE 12th Result 2021: परिणाम जारी, विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट