फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Compartment Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन; ये रहा लिंक

Thu, 16 May 2024 05:03 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Class 12 Compartment Exam 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने एचबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुरू कर दी है। जिन छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
HBSE Class 12 Compartment Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE Class 12 Compartment Exam 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने एचबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुरू कर दी है। जिन छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया था, और जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी bseh.org.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार 26 मई, 2024 तक एचबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कंपार्टमेंट परीक्षाओं के अलावा, बोर्ड ने छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना और अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने की सुविधा भी खोली है। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2024 है।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 के अनुसार, कुल 2,13,504 छात्र एचबीएसई 12वीं परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 1,82,136 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.31% था। बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 6,169 छात्र असफल रहे।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
छात्रों को आवेदन पत्र भरते समय पूरक परीक्षा शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा। बिना विलंब शुल्क के एचबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा पंजीकरण 26 मई, 2024 को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने घोषणा की है कि आवेदन करने में विफल रहे छात्रों के लिए पुन: परीक्षा आवेदन पोर्टल समय सीमा के बाद भी खुला रहेगा। हालांकि, उन्हें इस अवधि के दौरान विलंब शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी bseh.org.in. पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर कंपार्टमेंट एंड री-एग्जामिनेशन सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए उसका आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें