फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2021: इस तारीख को जारी हो सकते हैं एचबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे

Sun, 25 Jul 2021 07:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से सोमवार 26 जुलाई, 2021 को कक्षा 12वीं राज्य बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।
वहीं, हरियाणा बोर्ड ने हाल ही में घोषित किए ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम से अंसतुष्ट रहे छात्रों के लिए विशेष परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Haryana Board HBSE 12th Result 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबर है। हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से सोमवार 26 जुलाई, 2021 को कक्षा 12वीं राज्य बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने रविवार दोपहर तक परिणाम की तारीख की घोषणा करने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अब नतीजे सोमवार को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पंजीकृत छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम तिथि के बारे में सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in देखें। 

कक्षा 12वीं में पंजीकृत हैं 2.27 लाख से अधिक छात्र

इस साल 2.27 लाख से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षाएं अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित होने वाली थीं। हालांकि, कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण इन्हें रद्द कर दिया गया था। रद्द करने की घोषणा के बाद, बोर्ड ने जुलाई 2021 के महीने में मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे। मानदंड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मूल्यांकन फॉर्मूले के समान थे।

ऐसे हुआ 12वीं का मूल्याकंन

हरियाणा बोर्ड के मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं के परिणाम तैयार करते समय कक्षा 10वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक एवं प्री बोर्ड के अंकों पर विचार किया जाएगा। वेटेज पॉलिसी बताती है कि 10वीं कक्षा के 30% अंक, 11वीं कक्षा के 10% अंकों पर विचार किया जाएगा।

जबकि 60% अंकों का बड़ा हिस्सा कक्षा 12वीं की आंतरिक परीक्षा और व्यावहारिक परीक्षा पर निर्भर है। कक्षा 11वीं के अंकों को केवल 10% का न्यूनतम वेटेज मिल रहा है, क्योंकि एचबीएसई की ओर से 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी।  
 
हरियाणा ओपन स्कूल : असंतुष्ट छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा बोर्ड ने हाल ही में घोषित किए ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम से अंसतुष्ट रहे छात्रों के लिए विशेष परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हरियाणा ओपन स्कूल के छात्र अब चाहें तो इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन रविवार, 25 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और 30 जुलाई, 2021 तक उपलब्ध होंगे। हालांकि, छात्रों को आवेदन के लिए 1000 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें