ICAI reschedules CA exams in Maharashtra
- फोटो : ICAI
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आईसीएआई ने अपनी परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सीए उम्मीदवारों को बड़ी राहत प्रदान की है। दरअसल, भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ के कारण सैकड़ों विद्यार्थी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की 24 जुलाई, 2021 को आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में आईसीएआई ने इन्हें एक और अवसर प्रदान करने का एलान किया है।
यह भी पढ़ें :
CA Exam 2021: इन केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षाएं, आईसीएआई ने जारी किया नोटिस
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र के कुछ शहरों में 24 जुलाई को मौसम की खराब स्थिति के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले सीए उम्मीदवारों को बाद की तारीख में परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। आईसीएआई द्वारा आधिकारिक बयान में बताया कि इचलकरंजी, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सांगली और सतारा शहरों में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बारे में सूचनाएं मिली हैं। असाधारण प्राकृतिक आपदाओं और प्रवेश स्तर की परीक्षा के परीक्षार्थियों के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण यह निर्णय किया गया है।