फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana NEET UG: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए मेरिट-सह-सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां से करें चेक

Tue, 27 Aug 2024 05:49 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana NEET UG Counselling 2024: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए मेरिट कम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 अगस्त, 2024 को घोषित कर दिया गया है। 6,745 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। उम्मीदवार आज दोपहर 3.30 बजे तक आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करके और 'शिकायत' टैब पर क्लिक करके अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Haryana NEET UG Counselling 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana NEET UG Counselling 2024: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए मेरिट कम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, काउंसलिंग राउंड के लिए कुल 6,745 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से पहले राउंड में 4,448 को सीटें आवंटित की गईं।

विज्ञापन


हरियाणा नीट यूजा काउंसलिंग राउंड-1 के लिए मेरिट कम अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ डॉक्यूमेंट के रूप में जारी किया गया है। अलॉटमेंट लिस्ट में उन उम्मीदवारों की सूची शामिल है जिन्होंने  हरियाणा राज्य के सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में MBBS/BDS के लिए आवेदन किया है, जिसमें निजी विश्वविद्यालय (SGT मेडिकल/डेंटल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट (बुढेरा, गुरुग्राम), PDM यूनिवर्सिटी (बहादुरगढ़), महर्षि  मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी साधोपुर (अंबाला), अल फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर (फरीदाबाद)) शामिल हैं।

मेरिट कम अलॉटमेंट लिस्ट में नीट ऑल इंडिया रैंक, नीट स्कोर, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, आवंटित श्रेणी, कोर्स और आवंटित संस्थान शामिल हैं।

इस दिन तक जमा करें ट्यूशन शुल्क
जारी ऑनलाइन शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 27 अगस्त से 1 सितंबर 2024 तक प्रवेश वेब पोर्टल के माध्यम से ट्यूशन शुल्क जमा कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से सीटें आवंटित की गई हैं और अपेक्षित अनंतिम ट्यूशन शुल्क का भुगतान किया है, उनका दस्तावेज सत्यापन 2 से 4 सितंबर 2024 तक होगा। छात्रों के लिए आवंटित कॉलेजों में शामिल होने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2024 है। 
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक

हरियाणा नीट यूजी राउंड-1 के लिए आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद NEET UG राउंड 1 काउंसलिंग मेरिट सह आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट सूची पीडीएफ प्रदर्शित की जाएगी।
  • आगे के संदर्भ के लिए काउंसलिंग मेरिट सह आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें