गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 6 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) की तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 6 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करेगा। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर नोटिस देख सकते हैं।
ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी परीक्षा
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे जो कि 120 नंबर के होंगे। इस परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस परीक्षा का पेपर पैटर्न भी जारी किया है। यह परीक्षा तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में होगी।
इस परीक्षा के पेपर 'फिजिक्स एंड केमिस्ट्री' की अवधि 120 मिनट होगी। जबकि, पेपर 'गणित' की अवधि 60 मिनट होगी। अभ्यर्थी हिंदी, अंग्रेजी या गुजराती में से किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। प्रत्येक विषय के प्रश्नों की संख्या को समान रूप से विभाजित किया गया है। गणित (40), भौतिकी (40) और रसायन विज्ञान (40)। इसलिए इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे। गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के नंबर कटेंगे।