प्रवेश के लिए देनी होगी परीक्षा
बता दें सैनिक स्कूलों में कक्षा छह व नौवीं के दौरान ही दाखिला दिया जाता है। इस दौरान बच्चे की आयु 10 से 12 वर्ष और 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए। सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है।
1961 में सतारा में पहले सैनिक स्कूल की स्थापना
गौरतलब है कि 1961 में महाराष्ट्र के सतारा में पहला सैनिक स्कूल खोला गया था। वहीं कुछ महीने बाद चार और स्कूल हरियाणा के कुंजपुरा, गुजरात के बालाचडी, पंजाब के कपूरथला और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में खोले गए थे।
यह भी पढ़ें - भारतीय नौसेना की पनडुब्बियां: रोचक तथ्य, श्रेणियां और उपलब्धियां यहां जानिए
सैनिक स्कूल की स्थापना करने का उद्देश्य नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए) के लिए छात्रों को तैयार करना था। अभी तक एनडीए और आईएनए में भी सिर्फ लड़कों को ही प्रवेश दिया जाता था, लेकिन अब वहां भी लड़कियों को प्रवेश मिलने लगा है।
यह भी पढ़ें - सरकार का बड़ा फैसला: पांच जवाहर नवोदय विद्यालयों को बनाया जाएगा सैनिक स्कूल