Goa Board SSC Result 2024: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (जीबीएसएचएसई) ने आज गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष 92.38% छात्र उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं।
गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे। स्कूल 17 मई से स्कूल लॉगिन पोर्टल servic1.gbshse.in से समेकित परिणाम शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
जो छात्र अपने हाई स्कूल के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुन: सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।