फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCAT 2020: वायुसेना में जाकर देश सेवा के सपने को पूरा कर सकती हैं लड़कियां  

Sat, 20 Jun 2020 07:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अवनी चतुर्वेदी
विज्ञापन

हमेशा से ही महिलाओं की शक्ति को समाज में कम आंका गया है। बावजूद इसके कि महिलाएं एक नए जीवन को जन्म देती हैं। लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं ने अपने शौर्य व पराक्रम से यह सिद्ध किया है कि उनमें एक नए जीवन को जन्म देने के साथ साथ अपनी मातृभूमि की रक्षा करने की भी शक्ति है। जिसका सबसे सशक्त उदाहरण हैं अवनी चतुर्वेदी। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के एक छोटे से जिले की रहने वाली अवनी ने अपना नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है। कल्पना चावला को अपना आदर्श मानने वाली अवनी देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं। 24 वर्षीय अवनी ने अपने जैसी ढेरों लड़कियों के लिए उदाहरण हैं जो पायलट बनना चाहती हैं। अवनी ने यह सिद्ध किया है कि यदि दृढ़ निश्चय और साहस हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं। जिसके बाद से ढेरो लड़कियां वायुसेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रही हैं।  
 
भारतीय वायु सेना में भी हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों को दरकिनार करते हुए महिलाओं को ऑफिसर के पद पर चुना जा रहा है। भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित एफकैट (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) में इन श्रेणियों में महिलाओं का चयन किया जा रहा है- 
विज्ञापन


फ्लाइंग ब्रांच
इस क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंको के साथ स्नातक होना चाहिए। इसके साथ ही बारहवीं में अभ्यर्थी ने मैथ्स और भौतिकी विषय में पढ़ाई की हो। अभ्यर्थी की उम्र 19-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  
 
टेक्नीकल ब्रांच 
इस क्षेत्र में नौकरी करने के लिए अभ्यर्थी को इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त करनी होगी। इसके अंतर्गत दो उपक्षेत्र आते हैं, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग मेकैनिकल और एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल। इन दोनों के लिए पात्रता भी भिन्न है। इनके लिए उम्र की सीमा 18-28 वर्ष होनी चाहिए। 

ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच  
इस क्षेत्र के अंतर्गत कई सारे उपक्षेत्र आते हैं और हर एक के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न है। 20 से 23 की उम्र के स्नातक व 20 से 25 की उम्र के परास्नातक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।  भारतीय वायु सेना की तैयारी कर रही महिलाएं एफकैट के शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए भी आवेदन कर सकती हैं। यह साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इसके लिए आवेदन करने वाली महिला अविवाहित होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ भी होना चाहिए, जिसके लिए हर ब्रांच की अलग अलग पात्रता होती है।     
 
समय के साथ साथ आज के युवाओं की करियर की पसंद भी बदल रही है। लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें लोग सिर्फ पैसे के लिए नहीं जाते। कुछ युवा अपने करियर में कुछ अलग व महान करना चाहते हैं। ऐसा कुछ जिसमें सम्मान, एडवेंचर, हर दिन नई चुनौतियां हों और ऐसे ही युवाओं के लिए बना है एयर फोर्स। अगर आप भी ऐसा ही करियर बनाना चाहती हैं तो आज ही जुड़ें Safalta.com से। यह एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसके जरिए आप घर पर रहते हुए एफकैट की तैयारी कर सकती हैं। यहां पर आपको तैयारी से जुड़ी हर चीज एक्सपर्ट फैकल्टी के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। बता दें कि इस साल वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 19 और 20 सितंबर को है। योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन



AFCAT परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लें।
आवेदन के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3diSDNQ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें