फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2022: आवेदन पत्र में सुधार करने का आज अंतिम मौका, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं करेक्शन

Fri, 12 Nov 2021 10:07 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2022) आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खोली है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि आवेदन सुधार विंडो 12 नवंबर को बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेट 2022 सुधार विंडो आज यानी 12 नवंबर, 2021 को बंद होने वाली है। निर्धारित तिथियों के अनुसार, प्रवेश पत्र 3 जनवरी, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वहीं परीक्षा 5, 6, 12 और 13 जनवरी, 2022 को दो पालियों में- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी को आज रात 11:59 बजे तक Gate.iitkgp.ac.in पर सुधार सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गेट 2022 सुधार विंडो के माध्यम से जिन विवरणों को ठीक किया जा सकता है, वे हैं लिंग, श्रेणी, माता-पिता का विवरण, कॉलेज का नाम और एग्जाम पेपर। सुधार विंडो के माध्यम से अपनी जानकारी को सुधारने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों और सीधी लिंक के माध्यम से जाना चाहिए।

गेट 2022 परीक्षा कुल 29 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रारूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी, जिसमें एक या दो अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

गेट 2022 सुधार विंडो: आवेदन को कैसे सुधारें

  • gate.iitkgp.ac.in पर उपलब्ध आधिकारिक GOAPS वेबसाइट पर जाएं।
  • नामांकन संख्या, ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके 'लॉगिन' पर क्लिक करें।
  • वैकल्पिक रूप से, यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें - गेट 2022 सुधार विंडो।
  • पहले से भरे हुए आवेदन पत्र पर उपलब्ध जानकारी को सुधारें।
  • अपेक्षित राशि का भुगतान करें और 'सबमिट' टैब पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेना होगा।
विज्ञापन

पहले से चयनित GATE परीक्षा केंद्रों और प्रश्नपत्रों को बदलने के लिए उम्मीदवारों को एक अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। सुधार विंडो 1 नवंबर, 2021 को सक्रिय की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर गेट 2022 सुधार विंडो के माध्यम से जानकारी में सुधार करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें