ऐसे में बता दें कि सीबीएसई ने सोमवार, 18 अक्तूबर, 2021 को शाम साढ़े चार बजे तक सीबीएसई ने कोई डेट शीट जारी नहीं की है। यानी कि इस समय से पहले अगर आपको कोई डेट शीट या टाइमटेबल मिला हो तो आप उस पर विश्वास न करें, क्योंकि यह आपके भविष्य का सवाल है।
दो टर्म में होंगी परीक्षाएं
आमतौर पर सीबीएसई डेट शीट दिसंबर में जारी की जाती है, इस साल डेट शीट जल्दी आ जाएगी, क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में विभाजित कर दिया गया है और नवंबर-दिसंबर और मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं में तेजी लाने और छात्रों के सीखने के नुकसान से बचने के लिए, सीबीएसई ने विषयों को प्रमुख और मामूली विषयों के रूप में वर्गीकृत किया है।