फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam 2021: शुरू होने वाली है परीक्षा, शिक्षा निदेशक ने सभी सहायकों को वापस लौटने का दिया आदेश

Tue, 23 Nov 2021 10:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 नवंबर से और कक्षा 9वीं और 11वीं की मिड टर्म परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होने के मद्देनजर #कोविड-19 ड्यूटी के लिए तैनात टीजीटी, पीजीटी और आईटी सहायकों/डीईओ की सेवाओं की तत्काल आवश्यकता है। 
विज्ञापन
CBSE Mid Term Exam 2021-22 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की परीक्षा निरीक्षण ड्यूटी के लिए सभी सहायकों/डीआईओं को बुलाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली के शिक्षा निदेशक, हिमांशु गुप्ता ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें लिखा है कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 नवंबर से और कक्षा 9वीं और 11वीं की मिड टर्म परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होने के मद्देनजर #कोविड-19 ड्यूटी के लिए तैनात टीजीटी, पीजीटी और आईटी सहायकों/डीईओ की सेवाओं की तत्काल आवश्यकता है। 
विज्ञापन

अधिसूचना में आगे लिखा है कि सभी डीडीई जिला, जोनल डीडीई और एचओएस को कक्षा 9 से 12 के संबंधित शिक्षकों और सभी आईटी सहायकों / डीईओ को तुरंत वापस रिपोर्ट करने का निर्देश देना चाहिए ताकि बोर्ड परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके।

दिल्ली के स्कूलों में फिर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन इसका परीक्षा के संचालन पर कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 अब तक दोनों कक्षाओं 10वीं, 12वीं के लिए मामूली विषयों के लिए चल रही है। दोनों कक्षाओं के लिए प्रमुख परीक्षाएं 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 2021 से भी शुरू होंगी।
विज्ञापन

दिल्ली स्कूल को फिर से खोलने का फैसला अब 24 नवंबर, 2021 तक होने की उम्मीद है। इस बीच, बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और आवंटित परीक्षा केंद्रों को समय पर रिपोर्ट करना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है। परीक्षा के दिनों में, दिल्ली के स्कूलों को भी कोई टीकाकरण शिविर नहीं लगाने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें