Education Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज, 23 जुलाई, 2024 को बजट 2024 पेश किया है, जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का पहला बजट है। 2024-25 के केंद्रीय बजट को संबोधित करते हुए, वित्त मंत्री ने देश में शिक्षा, रोजगार और कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण आवंटन की घोषणा की है।
उन्होंने न महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है।" इस फंडिंग से शैक्षिक बुनियादी ढांचे में सुधार लाने, नौकरी के अवसर पैदा करने और पूरे देश में कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ाने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम पैकेज पांच मुख्य स्कीम को दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्किल्ड बनाना, है इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया जाता है। इस वर्ष 1.48 लाख करोड़ शिक्षा, रोजगार और स्किलिंग के लिए खर्च किया जाएगा।