फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2024: निर्मला सीतारमण ने बीच में ही छोड़ दी थी पीएचडी, क्या थी वजह...? जानें कहां तक की है पढ़ाई

Tue, 23 Jul 2024 11:00 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। शिक्षा और राजनीतिक करियर से जुड़ी सभी जानकारी, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आज संसद में साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण ने 30 मई 2019 को वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वह मोदी सरकार में देश की रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। 

विज्ञापन


3 सितंबर 2017 से मई 2019 तक वो देश की रक्षा मंत्री के पद पर रही हैं। इसके बाद मई 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें वित्त मंत्री का पद मिला। वह इंदिरा गांधी के बाद रक्षा मंत्री का पद संभालने वाली देश की दूसरी महिला थीं और पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री थीं। 

बचपन और परिवार 

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरै में हुआ था। उनकी मातृभाषा तमिल है। उनके पिता का नाम नारायणन सीतारमन और माता का नाम सावित्री देवी है। पिता नारायणन सीतारमन के रेलवे में कार्यरत होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी थी। उन्हें बचपन से ही पढ़ाई और देश की राजनीति में काम करने का शौक था, लगातार स्थानांतरण प्रक्रिया के कारण नारायण सीतारमण के परिवार को अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ा।
विज्ञापन


शिक्षा

वित्त मंत्री सीतारमण ने 1980 में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री पूरी की। उन्होंने 1984 में नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला लिया, लेकिन इसे पूरा नहीं कर पाईं क्योंकि उन्हें अपने पति के साथ लंदन जाना पड़ा।

विज्ञापन

राजनीतिक करियर

निर्मला सीतारमण ने 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया। 2006 में निर्मला सीतारमण ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर खुद को राजनीति से जोड़ लिया। उनके पति डॉ. परकला प्रभाकर प्रजा राज्यम पार्टी में कार्यरत थे।

प्रारंभ में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पार्टियों में आंध्र प्रदेश इकाई के प्रवक्ता के रूप में काम किया। नितिन गडकरी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें 6 अहम प्रवक्ताओं की सूची में शामिल किया गया। वह अपने पार्टी से डिबेट में सक्रिय रूप से भाग लेती थी और उन डिबेटों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते नजर आती थी। एक उत्कृष्ट प्रवक्ता के रूप में उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित करने में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी।

2014 में जब भारतीय जनता पार्टी देश में सत्ता में आई तो उन्हें आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाकर उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया और निर्मला सीतारमण को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का प्रभार दिया गया।

मई 2016 में, निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव में निर्विवाद जीत हासिल की और लोकसभा में गईं। 3 सितंबर 2017 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली और उन्हें रक्षा मंत्री का प्रभार दिया गया।

2019 के चुनाव में उन्हें 2024 तक केंद्रीय वित्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें वित्त मंत्री का पद मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें