फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUET 2021: एनटीए ने जारी किया शेड्यूल, 26 सितंबर से होगी परीक्षा, ऐसा होगा पैटर्न

Fri, 03 Sep 2021 09:46 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूजी, पीजी और एम.फिल/पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा डीयूईटी 26 , 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ही आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
NTA DUET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर DUET 2021 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। यूजी, पीजी और एम.फिल/पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 26 , 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दे कि यह परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार प्रवेश परीक्षा तीन स्लॉट में आयोजित की जाएगी- पहला स्लॉट सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरा स्लॉट दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक, और तीसरा स्लॉट शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसा होगा डीयूईटी का एग्जाम पैटर्न
यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 2 घंटे की परीक्षा होगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत प्रतिक्रियाओं के लिए नकारात्मक अंकन होगा। पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में सेट किया जाएगा। वहीं पीजी पाठ्यक्रमों के लिए, प्रश्नों की संख्या 50/100 होगी और एम.फिल/पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए प्रश्नों की संख्या 50 होगी। इसके अलावा, अन्य सभी विवरण यूजी पाठ्यक्रमों के समान ही रहेंगे। DUET 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई को शुरू हुई थी और 21 अगस्त, 2021 को समाप्त हुई थी। एजेंसी द्वारा समय पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें