फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए चौथी कट ऑफ सूची जारी, यहां देखिए

Sat, 30 Oct 2021 09:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Admissions 2021 Fourth cut off list: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शनिवार, 30 अक्तूबर, 2021 को UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथी कट-ऑफ सूची du.ac.in पर जारी कर दी गई है। कट-ऑफ को अलग-अलग कॉलेज की वेबसाइटों पर चेक किया जा सकता है।  
विज्ञापन
DU Admissions 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शनिवार, 30 अक्तूबर, 2021 को UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथी कट-ऑफ सूची du.ac.in पर जारी कर दी गई है। कट-ऑफ को अलग-अलग कॉलेज की वेबसाइटों पर चेक किया जा सकता है। विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर एक समेकित चौथी कट-ऑफ सूची जारी की गई है।

विज्ञापन


जीसस एंड मैरी कॉलेज में दाखिले बंद
जीसस एंड मैरी कॉलेज ने चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है और ज्यादातर कोर्स में दाखिले बंद कर दिए गए हैं। कॉलेज में बीकॉम (एच) में 97.5 फीसदी, बीकॉम 96.5 फीसदी, हिंदी (एच) 63 फीसदी और बीवीओसी हेल्थकेयर मैनेजमेंट 75 प्रतिशत पर प्रवेश ले रहा है।

किरोड़ीमल, एलएसआर और एसआरसीसी की स्थिति
किरोड़ीमल कॉलेज में अभी भी बीकॉम (एच), इकोनॉमिक्स (एच) हिस्ट्री (एच) और अंग्रेजी (एच) के लिए प्रवेश खुले हैं। इसी तरह एलएसआर ने भी सिर्फ तीन कोर्स की कट ऑफ लिस्ट जारी की है। एसआरसीसी ने अनारक्षित श्रेणी के लिए बीकॉम (एच) और अर्थशास्त्र (एच) दोनों के लिए प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी है।
विज्ञापन


हिंदू कॉलेज में प्रवेश बंद और हंसराज कॉलेज में क्या खास 
उधर, हिंदू कॉलेज ने सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश बंद कर दिया है, लेकिन एक जबकि हंसराज कॉलेज अर्थशास्त्र (एच) के लिए 98.75 प्रतिशत, इतिहास (एच) के लिए 98 प्रतिशत और बीकॉम (एच) के लिए 98.50 प्रतिशत की मांग कर रहा है। अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश कॉलेज में बंद हैं। 

विज्ञापन

डीयू की चौथी कट-ऑफ 2021 की जांच कैसे करें
  • चरण 1: संबंधित कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट या du.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 'प्रवेश 2021' अनुभाग के 'नवीनतम समाचार' पर जाएं।
  • चरण 3: 'डीयू चौथा कट ऑफ 2021' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4: विशेष कट-ऑफ सूची की जांच के लिए उपलब्ध पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।

60,000 से अधिक छात्रों ने लिया दाखिला
डीयू ने 25 अक्तूबर को एक विशेष कट-ऑफ जारी किया था, जिसके तहत बंद किए गए शीर्ष क्रम के कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों को फिर से खोल दिया गया था। छात्र 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर के बीच विशेष कट-ऑफ के तहत सीट सुरक्षित कर सकते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तीन कट-ऑफ सूचियों के तहत 60,000 से अधिक छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी को अब तक करीब 1.70 लाख आवेदन मिल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें