डीयू की चौथी कट-ऑफ 2021 की जांच कैसे करें
- चरण 1: संबंधित कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट या du.ac.in पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 'प्रवेश 2021' अनुभाग के 'नवीनतम समाचार' पर जाएं।
- चरण 3: 'डीयू चौथा कट ऑफ 2021' लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 4: विशेष कट-ऑफ सूची की जांच के लिए उपलब्ध पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
60,000 से अधिक छात्रों ने लिया दाखिला
डीयू ने 25 अक्तूबर को एक विशेष कट-ऑफ जारी किया था, जिसके तहत बंद किए गए शीर्ष क्रम के कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों को फिर से खोल दिया गया था। छात्र 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर के बीच विशेष कट-ऑफ के तहत सीट सुरक्षित कर सकते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तीन कट-ऑफ सूचियों के तहत 60,000 से अधिक छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी को अब तक करीब 1.70 लाख आवेदन मिल चुके हैं।