सूत्रों ने कहा कि पहली कट-ऑफ सूची के लिए एक अक्तूबर को अंतिम रूप दिया गया है और दूसरी कट-ऑफ 8 या 9 अक्तूबर को जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि तीसरी कट-ऑफ सूची जारी होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा विशेष कट-ऑफ जारी किए जाने की संभावना है। उन छात्रों के लिए विशेष कट-ऑफ जारी की जाती है जो पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बावजूद पिछली सूचियों के लिए आवेदन नहीं कर सके।
हालांकि, एक सूत्र ने कहा कि जब प्रवेश ऑफलाइन आयोजित किए गए थे, तो हर सूची के बाद विशेष कट-ऑफ जारी की गई थी, लेकिन ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के मामले में यह संभव नहीं है। साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया में छात्रों को प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए रात 11.59 बजे तक का समय दिया गया है। पूरी प्रक्रिया अवधि तीन दिन की है, जिसके बाद विश्वविद्यालय कॉलेज में प्रवेश को मंजूरी देता है और फिर भुगतान प्रक्रिया पूरी होती है।
विश्वविद्यालय अगले कुछ दिनों में औपचारिक रूप से कट-ऑफ शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। सूत्रों ने कहा कि अगर पहली कट ऑफ 01 अक्तूबर को जारी की जाती है तो प्रवेश प्रक्रिया 04 अक्टूबर से शुरू होगी क्योंकि 02 अक्तूबर (गांधी जयंती) और 03 अक्तूबर (रविवार) को छुट्टियां हैं। उन्होंने कहा कि 01 अक्तूबर को उन छात्रों को अनुमति देने के लिए चुना गया है, जो सुधार और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए हैं, यदि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।