फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2021: कुलपति का बड़ा बयान, 15 जुलाई से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया, यह होगा आधार

Fri, 04 Jun 2021 02:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 15 जुलाई के आसपास दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी बोर्डों (राज्य और सीबीएसई) के छात्रों को समान महत्व दिया जाएगा। - कुलपति पीसी जोशी
विज्ञापन
Delhi university admission 2021
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हमेशा से ही बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। इस साल भी कोरोना महामारी को देखते हुए मेरीट के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। यह जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पीसी जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है। बता दें कि अभी तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला दिया जाएगा। किंतु सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद डीयू ने भी दाखिला प्रक्रिया को स्पष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

15 जुलाई से शुरू हो सकते हैं दाखिले

कुलपति ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 15 जुलाई के आसपास दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी बोर्डों (राज्य और सीबीएसई) के छात्रों को समान महत्व दिया जाएगा। बोर्ड के नतीजे घोषित होते ही प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। लेकिन पिछले वर्षों के विपरीत इस साल प्रक्रिया पूरी होने में देरी होगी।
विज्ञापन

भविष्य में प्रवेश के लिए देनी होगी परीक्षा

कुलपति ने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार, स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में केंद्रीय विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUCET) को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा लागू किया जा सकता है।हालांकि इस पर फैसला कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा। लेकिन भविष्य में सीयूसीईटी का आयोजन निश्चित रूप से किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें