फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनार्टक: जुलाई में होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षाएं, पीयूसी के संबंध में शिक्षा मंत्री ने की यह बड़ी घोषणा

Fri, 04 Jun 2021 12:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक में जुलाई के तीसरे सप्ताह में होंगी 10वीं कक्षा की परीक्षाएं, पीयूसी के द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं रद्द। इस बात की जानकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन
कर्नाटक 10वीं बोर्ड परीक्षा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने जुलाई के तीसरे सप्ताह में परीक्षाएं कराने की घोषणा की है। दरअसल, देश में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही कर्नाटक में परीक्षाएं रद्द करने की मांग उठने लगी थी। वहीं, कर्नाटक सरकार ने पहले ही कक्षा 10वीं की एसएसएलसी और कक्षा 12वीं पीयूसी परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था। लेकिन 3 जून को इस फैसला पर पुर्नविचार करने के बाद 10वीं बोर्ड परीक्षा 12 से 18 जुलाई के बीच आयोजित करने का निर्णय किया है। वहीं पीयूसी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन

दसवीं और बारहवीं के सभी विद्यार्थी होंगे पास

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कक्षा दसवीं और बारहवीं का कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं होगा। ग्रेड के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। 
विज्ञापन

उच्च स्तरीय बैठक में पीयूसी परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में थे शिक्षा मंत्री

इससे पहले 23 मई को केंद्र और राज्यों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद एक इंटरव्यू में सूबे के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार का कहना था कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन करना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि पीयूसी परीक्षा आयोजित करना छात्रों के भविष्य के हित में एक महत्वपूर्ण और उचित कदम है। इसके अलावा, इससे पहले 17 मई को सूबे की सरकार का कहना था कि कर्नाटक एसएसएलसी, पीयूसी परीक्षा  को रद्द करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं सिर्फ स्थगित हुई हैं और जुलाई एवं अगस्त में संभावित नई तिथियों की घोषणा की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें