फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय: इन 13 पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित होगी परीक्षा, अन्य में कटऑफ के जरिए मिलेगा दाखिला

Sun, 18 Jul 2021 01:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बैचलर इन फिजियोथेरेपी, बैचलर इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बैचलर ऑफ प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स और मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक वर्ष (2021-22) में कुल 13 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष डीयू नौ पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित करते आ रही है। किंतु इस साल से जिन चार नए पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश होगी, उनमें बैचलर इन फिजियोथेरेपी, बैचलर इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बैचलर ऑफ प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स और मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी शामिल हैं। यानी अब 13 पाठ्यक्रमों में दाखिला दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) के माध्यम से दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के लिए एनटीए आयोजित करेगा अलग परीक्षा

प्रवेश सेल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एक विश्वविद्यालय एक परीक्षा का जिक्र किया गया है। विश्वविद्यालय एनईपी के इसी मकसद को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। आगे अध्यक्ष बताते हैं कि सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए डीयूईटी-2021 का आयोजन किया जाएगा। वहीं चयनित स्नातक कार्यक्रम, एम.फिल और पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस साल प्रवेश के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

90 हजार सीटों पर होगा दाखिला

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए इसके स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पिछले वर्षों की तरह योग्यता के आधार पर कट-ऑफ के माध्यम से होगा। यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 2 अगस्त से शुरू होगा, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। पिछले वर्ष की तरह, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी – पंजीकरण से लेकर शुल्क भुगतान तक। इस साल लगभग 70,000 स्नातक सीटों और 20,000 स्नातकोत्तर सीटों की पेशकश की जा रही है।

विज्ञापन

इस वर्ष नहीं होगा सीयूसीईटी का आयोजन

डीयू ने पहले कहा था कि संभावना है कि इस वर्ष भी कट-ऑफ सूची के माध्यम से प्रवेश का आयोजन किया जाएगा, लेकिन यह भी कहा था कि डीयू सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) को "कार्यान्वयन" करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। हालांकि अब सीयूसीईटी को इस साल खारिज कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें