सरकारी स्कूलों में तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए लागू किए गए मिशन बुनियाद के तहत बच्चों के पढ़ने व गणना के स्तर में सुधार का मूल्यांकन होगा। यह प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद इसका डाटा स्कूलों को शिक्षा निदेशालय के ऑनलाइन मॉड्यूल पर अपलोड करना होगा। यह पहले चरण का मूल्यांकन होगा।
दिल्ली सरकार की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में मिशन बुनियाद अभियान शुरु किया हुआ है। यह मूल्यांकन इसी का हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे अपनी पुस्तकें पढ़ सकें और बेसिक गणना करना सीख सकें। निदेशालय ने स्कूलों को पहली तिमाही में बच्चों की भावनात्मक भलाई और मूलभूत कौशल पर ध्यान देने को कहा है। इस दौरान बच्चों के हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय का पर्याप्त अभ्यास कराया जाएगा।