फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA ASO Answer Key: डीडीए एएसओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 11 Oct 2023 08:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DDA ASO Answer Key: डीडीए एएसओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DDA  ASO Answer Key 2023 Out: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 11 से 13 अक्तूबर 2023 तक डीडीए एएसओ उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ आपत्ति उठाने का मौका है।

विज्ञापन

डीडीए एएसओ कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 25, 26, 29 सितंबर और 06, 08 अक्तूबर 2023 को आयोजित की गई थी। सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के पद के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा के लिए डीडीए उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। सहायक अनुभाग अधिकारी की 125 रिक्तियों के लिए विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

 
विज्ञापन

DDA ASO Answer Key ऐसे करें आवेदन

  • दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, "भर्ती" सेक्शन पर जाएं।

  • "डीडीए एएसओ उत्तर कुंजी 2023" लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।

  • सहायक अनुभाग अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें