टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना होगा
किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए आपका मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी होता है। मॉक टेस्ट का अभ्यास करते समय भी टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। इससे आपको परीक्षा के समय ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
तनाव न लें, फोकस बनाए रखें
परीक्षा से कुछ समय पहले कुछ नया पढ़ना और रटना बंद कर दें। ज्यादा कुछ न सोंचे, इससे आप ज्यादा तनाव में भी आ सकते हैं। आप तनाव कम करने के लिए व्यायाम, योगा कर सकते हैं। सबसे जरूरी नींद पर्याप्त लेते रहें। शिक्षकों और मित्रों के साथ बातचीत करते रहें। इससे आप तनावमुक्त रहेंगे और कुछ नए आईडियाज भी शेयर होते रहेंगे।
NCERT की किताबों से मिलेगी मदद
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें बेहतर मानी जाती हैं। इसका कारण यह भी है कि ज्यादातर सवाल इन्हीं किताबों से पूछे जाते हैं। एनसीईआरटी की किताबें आसानी से बाजारों में उपलब्ध हैं। आप अपनी तैयारी के हिसाब से किताबों का चयन कर सकते हैं। परीक्षा में कुछ ही बचे हैं, लिहाजा इन किताबों से तैयारी अच्छे नतीजे दिलाने में मदद कर सकती है।
नया कुछ न पढ़ें
पीईटी परीक्षा 28 और 29 अक्तूबर 2023 को होने वाली है। ऐसे में जबकि अब दो हफ्तों का समय ही बचा है तो कुछ भी नया न पढ़ें। आपने अभी तक जो पढ़ा है, उसकी ही तैयारी रिवीजन करते रहें। आपने अगर नोट्स बनाएं हैं तो उन्हीं पर फोकस करें, उन्हीं को पढ़ते रहें। इससे आपकी तैयारी आसान हो जाएगी।