फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Exam 2024: सीयूईटी यूजी आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण; जानें सभी नए बदलाव

Sun, 24 Mar 2024 01:27 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Exam 2024: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CUET UG 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Exam 2024: सीयूईटी यूजी के लिए 27 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, (11:50) 2024 है। उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन कर दें।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 28 से 29 मार्च तक सुधार विंडों खोली जाएगी। उम्मीदवार इस तारीक तक आवेदन पत्र संपादित कर सकते हैं। परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। 1.5 लाख से अधिक पंजीकरण प्राप्त करने वाले विषयों के लिए परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

CUET UG Exam 2024: संशोधित आवेदन शुल्क
सीयूइटी यूजी परीक्षा के लिए तीन विषयों तक का चयन करने के लिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क और वहीं ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/तीसरे लिंग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित है। 

CUET UG Exam 2024: सीयूइटी यूजी में नया क्या बदलाव हुआ है?
सीयूइटी यूजी परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए परिवर्तनों की जांच कर सकते हैं:
  • एनटीए ने सीयूइटी यूजी में दो नए विषय फैशन अध्ययन और पर्यटन जोड़े है।
  • परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क को संशोधित किया गया है।
  • एनटीए परीक्षा हाइब्रिड मोड यानी पेन-पेपर और कंप्यूटर आधारित आयोजित करेगा।
  • कई रजिस्ट्रेशन वाले विषयों की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। एकल-पाली परीक्षाओं के लिए कोई सामान्यीकरण प्रक्रिया नहीं होगी।
  • एनटीए ने परीक्षण विषयों की संख्या दस से घटाकर छह कर दी है। दो भाषाओं, तीन डोमेन-विशिष्ट विषयों और सामान्य परीक्षण विषयों सहित छह विषय चुन सकते हैं
  • एनटीए ने सीयूईटी परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाकर 380 कर दी है। अब, भारत के अंदर 354 परीक्षा केंद्र और भारत के बाहर 26 परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन

CUET UG Exam 2024: ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
  • उसके बाद CUET UG 2024 आवेदन पत्र का लिंक खोलें।
  • नया उम्मीदवार पंजीकरण पृष्ठ खोलें।
  • रजिस्टर करें और अपना लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अपना फॉर्म सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें