फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी में जोडे़ दो नए विषय, जानें कब से कर सकेंगे इन सब्जेक्ट्स के लिए पंजीकरण

Sun, 24 Mar 2024 12:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी में दो नए कोर्स जोड़े हैं। पूरा विवरण नीच पढ़ें।
विज्ञापन
CUET UG 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी के आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इसी के साथ एनटीए ने सीयूईटी में दो और कोर्स जोड़े हैं, वे दो नए विषय फैशन स्टडीज और टूरिज्म हैं। सीयूईटी आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2024 है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नए विषयों के लिए कब से कर सकेंगे आवेदन
जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन कर लिया है। लेकिन वे अब एनटीए द्वारा जोड़े गए दो नए विषयों के लिए भी आवेदन करना चाहते हैं। तो उम्मीद है कि सीयूईटी यूजी करेक्शन पीरियड के दौरान इन विषयों को भी जोड़ सकते हैं। लागू होने के बाद उम्मीदवारों को अधिक विषयों का चयन करने के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

सीयूईटी आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी को शुरू हुआ और 26 मार्च को रात 11:50 बजे समाप्त होगा। करेक्शन विंडो 28 मार्च से खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार नए विषय चुन सकते हैं। छात्र 63 में से केवल छह विषयों का चयन कर पाएंगे, जिसमें 33 भाषाएं, 29 डोमेन विशिष्ट सब्जेक्ट शामिल हैं। परीक्षा 15 से 31 मई तक प्रतिदिन दो या तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। नतीजे 30 जून को घोषित किये जायेंगे
विज्ञापन

एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [सीयूईटी (यूजी) -2024] के आयोजन के संबंध में दिनांक 27 फरवरी 2024 की सार्वजनिक सूचना के क्रम में, निम्नलिखित दो विषयों/टेस्ट पेपर को इसमें जोड़ा जा रहा है। सीयूईटी (यूजी) - 2024 एनईपी के सिफारिशों के अनुरूप कौशल विषयों को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी और सीबीएसई के निर्देश के अनुसार विषय कोड 328 के साथ फैशन अध्ययन और विषय कोड 329 के साथ टूरिज्म को जोड़ा गया है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें