CUET PG 2022: आवेदन पत्र में सुधार की मिलेगी सुविधा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से CUET PG 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा भी दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जिनसे आवेदन पत्र में त्रुटि हो गई है, वे 12 से 14 जुलाई, 2022 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़े किसी भी नए और अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 19 मई, 2022
- आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 10 जुलाई, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 11 जुलाई, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 12 से 14 जुलाई, 2022