फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUCET 2021: एनटीए ने आगे बढ़ाई अंतिम तिथि, अब पांच सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 01 Sep 2021 06:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUCET 2021 registration date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, CUCET 2021  (सीयूसीईटी)  के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले, CUCET 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2021 थी।
विज्ञापन
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUCET 2021 registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, CUCET 2021  (सीयूसीईटी)  के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले, CUCET 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2021 थी। उम्मीदवार अब 05 सितंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। CUCET 2021 के बारे में अधिक जानकारी cucet.nta.nic.in पर देखी जा सकती है। 

विज्ञापन

NTA  यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कोविड-19 परिदृश्य के कारण छात्रों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए और विभिन्न छात्रों के अनुरोध पर, दो और परीक्षा शहरों में वृद्धि की गई है। NTA ने CUCET 2021 के लिए कासरगोड, केरल और पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार में दो और शहर परीक्षा केंद्रों वाली सूची में जोड़े हैं।

 

सीयूसीईटी 2021 से जुड़ीं अहम तिथियां

  • CUCET परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की विस्तारित अंतिम तिथि : 05 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान और संभावित त्रुटि सुधार के लिए अंतिम तिथि : 06 सितंबर, 2021
  • CUCET 2021 परीक्षा की निर्धारित तिथियां : 15, 16, 23 और 24 सितंबर, 2021
  • CUCET 2021 ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : 16 अगस्त, 2021 से

कंप्यूटर आधारित मोड में होगी परीक्षा

परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर
गौरतलब है कि CUCET 2021 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जिन्होंने पहले ही अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया है, वे सुधार विंडो खुलने के बाद फॉर्म में परीक्षा शहर की पसंद को संपादित करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, किसी विशेष परीक्षा शहर का आवंटन, उस संबंधित शहर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या, आवंटन केंद्र की क्षमता जैसे कारकों पर आधारित होगा। 

परीक्षा केंद्र के संबंध में एनटीए का निर्णय अंतिम होगा

यदि बहुत कम छात्र किसी विशेष परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें आवेदन पत्र में उनके द्वारा दिए गए पत्राचार पते के आधार पर एक अलग परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में एनटीए का निर्णय अंतिम होगा।
आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगी। यदि उम्मीदवारों के पास कोई शंकात्मक प्रश्न हैं, तो वे एनटीए की हेल्प डेस्क 011 - 40759000 पर कॉल कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्रश्न cucet@nta.ac.in पर मेल कर भी पूछ सकते हैं।

सीयूसीईटी परीक्षा क्या है?
विज्ञापन

कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए CUCET (Central Universities Common Entrance Test) आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और प्रवेश के लिए सिंगल विंडो के रूप में कार्य करती है। CUCET 2021 के लिए 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रतिभागी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें