- CUCET परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की विस्तारित अंतिम तिथि : 05 सितंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान और संभावित त्रुटि सुधार के लिए अंतिम तिथि : 06 सितंबर, 2021
- CUCET 2021 परीक्षा की निर्धारित तिथियां : 15, 16, 23 और 24 सितंबर, 2021
- CUCET 2021 ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : 16 अगस्त, 2021 से
कंप्यूटर आधारित मोड में होगी परीक्षा
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर
गौरतलब है कि CUCET 2021 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जिन्होंने पहले ही अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया है, वे सुधार विंडो खुलने के बाद फॉर्म में परीक्षा शहर की पसंद को संपादित करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, किसी विशेष परीक्षा शहर का आवंटन, उस संबंधित शहर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या, आवंटन केंद्र की क्षमता जैसे कारकों पर आधारित होगा।
परीक्षा केंद्र के संबंध में एनटीए का निर्णय अंतिम होगा
यदि बहुत कम छात्र किसी विशेष परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें आवेदन पत्र में उनके द्वारा दिए गए पत्राचार पते के आधार पर एक अलग परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में एनटीए का निर्णय अंतिम होगा।
आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगी। यदि उम्मीदवारों के पास कोई शंकात्मक प्रश्न हैं, तो वे एनटीए की हेल्प डेस्क 011 - 40759000 पर कॉल कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्रश्न cucet@nta.ac.in पर मेल कर भी पूछ सकते हैं।
सीयूसीईटी परीक्षा क्या है?
कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए CUCET (Central Universities Common Entrance Test) आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और प्रवेश के लिए सिंगल विंडो के रूप में कार्य करती है। CUCET 2021 के लिए 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रतिभागी हैं।