देश की दो सबसे बड़ी पात्रता परीक्षाओं, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। गौरतलब है कि CTET का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है और UPTET का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा किया जाता है। CTET 2021 के लिए जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होना है और इसके लिए अभ्यर्थी 19 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, UPTET का आयोजन 28 नवंबर को होना है और इसके लिए नोटिफिकेशन 04 अक्तूबर को जारी किया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 07 अक्तूबर से 25 अक्तूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी और इसके परिणाम 28 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे। इन पात्रता परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं तथा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो इन पात्रता परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के
FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
कितना स्कोर करने पर आप हो सकेंगे सफल
CTET तथा UPTET दोनों परीक्षाओं में दो पेपर का आयोजन होता है। इनमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 1 तो वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इनका पेपर 2 देना होता है। इन दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर्स में कुल 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन दोनों परीक्षाओं के किसी भी पेपर में शामिल होने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कट ऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना होता है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक लाना होता है।
UPTET परीक्षा में पास होने के लिए किस केटेगरी में कितने अंक चाहिए