CSIR UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज 22 जुलाई, 2024 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in के माध्यम से सीएसआईआर यूजीसी नेट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।