राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। देश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), लेक्चररशिप की योग्यता को निर्धारित करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन होता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के तहत इस परीक्षा का आयोजन करते हुए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
एनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) व लेक्चररशिप की सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 परीक्षा 29 जनवरी, 2022, 15 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र के लिए जल्द ही एनटीए की तरफ से वेबसाइट पर सूचना प्रदान की जाएगी। जिसमें उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार लगातार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।