शहर के कई निजी विद्यालय आज से नए शैक्षणिक सत्र को ऑनलाइन मोड में शुरू करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आठवीं तक के सभी सरकारी और और निजी क्षेत्र के स्कूल को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से ही कई विद्यालयों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। ज्यादातर स्कूलों में आज से यानी 5 अप्रैल से प्री-प्राइमरी से इंटर तक की ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें - कोरोना का कहर : जेएनयू में नए दिशा-निर्देश तो डीयू में बढ़ाई गई सख्ती, लगीं ये पाबंदियां
स्कूली छात्रों में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए अब देश के अधिकांश राज्य सरकारें विद्यालयों और महाविद्यालयों को दोबारा बंद करने का फैसला लेने पर मजबूर हो गईं हैं। पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई अन्य राज्यों द्वारा कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए ऑफलाइन क्लासेस पर 15 अप्रैल तक के लिए पाबंदी लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें - UP Board Exam 2021: सफलता टाॅक के पखवाड़े में होगी अब परीक्षा की तैयारियों की पूरी बात, जुड़िए इन खास शख्सियतों के साथ