फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संविधान के 70 साल: जानें 15 जरूरी सवालों के जवाब

Tue, 26 Nov 2019 09:42 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। आपने बहुत से भाषणों, सभाओं और मंचो पर बड़े-बड़े वक्ताओं को भारतीय संविधान की विशेषताएं बताते हुए सुना होगा। भारतीय संविधान की जानकारी हर नागरिक के लिए इतना महत्वपूर्ण है कि इसे स्कूल के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी भारतीय संविधान से पूछें गए प्रश्नों के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में हम आज कुछ प्रश्नों के माध्यम से आपको संविधान के बारे में कुछ जानकारी दे रहे हैं, जो हर किसी को पता होना जरूरी है और जिसपर अक्सर सवाल पूछे जाते हैं। सभी सवालों के सही उत्तर आपको खबर के अंत में मिल जाएंगे।

विज्ञापन


प्रश्न 1: संविधान दिवस को और किस रूप में मनाया जाता है ?
1. नेशनल हेल्थ डे
2. नेशनल गवर्नमेंट डे
3. नेशनल लॉ डे
4. नेशनल एनवायरनमेंट डे 

प्रश्न 2 : संविधान दिवस 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है ?
1. शुभ मुहूर्त  
2. जवाहर लाल नहरू का जन्मदिन
3. बाबा साहेब आंबेडकर का जन्मदिन  
4. भारत का संविधान अंगीकृत हुआ

प्रश्न 3 : संविधान को अंगीकृत करने और लागू करने के बीच दो महीने का समय क्यों लगा ?
1. शुभ मुहूर्त के लिए  
2. हिंदी अनुवाद के लिए
3. अंग्रेजी अनुवाद के लिए  
4. संविधान में सुधार के लिए 

प्रश्न 4 : संविधान को बनाने में कुल कितना समय लगा ?
1. दो साल, 11 महीने 16 दिन
2. दो साल 10 महीने 18 दिन
3. दो साल, 11 महीने और 18 दिन
4. दो साल 10 महीने 16 दिन

प्रश्न 5 : भारत में पहली बार संविधान दिवस किस वर्ष मनाया गया ?
1. 2014
2. 2015
3. 2016
4. 2017

प्रश्न 6 : संविधान में 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवाद' शब्द किस वर्ष में जोड़े गए ?
1. 1950
2. 1951
3. 1976
4. 1977

प्रश्न 7 :  भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की अवधारणा किस देश के संविधान से प्रेरित है ?
1. सोवयत संघ
2. चीन
3. जापान  
4. फ्रांस

प्रश्न 8 : पंचवर्षीय योजना की अवधारणा किस देश के संविधान से प्रेरित है ?
1. सोवयत संघ
2. चीन
3. जापान  
4. अमेरिका

प्रश्न 9 : सुप्रीम कोर्ट जिन नियमों पर कार्य करता है, वे किस देश से प्रेरित हैं ?
1. सोवयत संघ
2. चीन
3. जापान  
4.आयरलैंड

प्रश्न 10 : किस भाग को संविधान की आत्मा कहा जाता है ?
1. अनुच्छेद 325 
2. प्रस्तावना  
3. मौलिक अधिकार  
4.मौलिक कर्तव्य 

प्रश्न 11 : भारतीय संविधान लागू करते समय इसमें कितने अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियां थे ?
1. 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां 
2. 395 अनुच्छेद 52 भाग और 9 अनुसूचियां 
3. 449 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियां 
4. 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां।

प्रश्न 12 : वर्तमान में भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियां हैं?
1. 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां 
2. 395 अनुच्छेद 52 भाग और 9 अनुसूचियां
3. 449 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियां
4. 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां। 
 
प्रश्न 13 : भारत के संविधान को किस ने संस्था छापा था ? 
1. गृह मंत्रालय  
2.राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र
3.सर्वे ऑफ इंण्डिया
4. रक्षा मंत्रालय 

प्रश्न 14 : भारत के संविधान को छापने में कितना समय लगा ?
1. दो साल  
2.तीन साल
3. चार साल
4. पांच साल 

प्रश्न 15 : भारतीय संविधान को खूबसूरती से लिखने का काम किस कलाकार ने किया?
1.राम बिहारी नारायण
2. प्रेम बिहारी नारायण  
3. कृष्ण बिहारी नारायण  
4. हरि बिहारी नारायण

उपरोक्त सभी प्रश्नों के सही उत्तर

विज्ञापन

उत्तर 1 : नेशनल लॉ डे
उत्तर 2 : 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकृत किया गया था। इसलिए 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उत्तर 3 : इन दो महीनों के समय में संविधान पढ़ा गया और अंग्रजी से हिंदी में अनुवाद किया गया।
उत्तर 4 : दो साल, 11 महीने और 18 दिन
उत्तर 5 : 26 नवंबर 2015
उत्तर 6 : 1976
उत्तर 7: फ्रांस 
उत्तर 8 : सोवियत संघ
उत्तर 9 :  जापान
उत्तर 10 : संविधान की प्रस्तावना को
उत्तर 11 : 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां।
उत्तर 12 : 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां। 
उत्तर 13: भारतीय संविधान को देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ने छापा था।
उत्तर 14 : सर्वे ऑफ इंडिया ने भारत के संविधान को पांच साल में छापा।
उत्तर 15 : दिल्ली निवासी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा (सक्सेना) ने इसे इटेलिक स्टाइल में बेहद खूबसूरती से लिखा था।

ये भी पढ़ें : संविधान दिवस: 70 साल पहले बीआर आंबेडकर ने दी थी तीन चेतावनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें