CLAT 2024 Final Answer Key: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) दिल्ली ने आज, 9 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी (CLAT 2024 Final Answer Key) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाकर नीचे बताए तरीके से CLAT 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT 2024 की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 दिसंबर, 2023 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने का अवसर दिया गया था। अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ मिली आपत्तियों की समीक्षा के बादके बाद अब फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।