इनकी मदद से चेक करें रिजल्ट
यूपीएससी सीएमएस अंतिम परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। यूपीएससी अधिसूचना में कहा गया है, "परिणाम के प्रकाशन की तारीख से पंद्रह दिनों के भीतर मार्कशीट वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।"
यूपीएससी ने सीएमएस 2023 की लिखित परीक्षा (भाग- I) 16 जुलाई, 2023 को आयोजित की थी और व्यक्तित्व परीक्षण (भाग- II) अक्तूबर से नवंबर 2023 तक आयोजित किया गया था।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपीएससी सीएमएस अंतिम परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं -
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Combined Medical Services Examination, 2023" लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।