उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने यूपी डीएलएड (D.El.Ed) 2019 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड की तरफ से यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। जो अभ्यर्थी इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 17 जुलाई 2019 से लेकर 30 जुलाई 2019 तक अपने पसंद के कॉलेज व कोर्स की च्वाइस भर सकते हैं। बता दें कि एडमिशन की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2019 है। कक्षाएं 6 अगस्त से शुरू हो जाएंगी।