फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA ICAR 2019: फाइनल आंसर-की जारी, अब इस समय आएगा परिणाम

Tue, 16 Jul 2019 04:41 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
answer key
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) परीक्षा 2019 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। एनटीए ने अपनी आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की अपलोड किया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब फाइनल आंसर-की देखने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बस एक क्लिक में आंसर-की देख सकते हैं। 

विज्ञापन


ICAR परीक्षा की फाइल आसंर-की देखने के लिए आवेदकों को किसी तरह के लॉग-इन आईडी या पासवर्ड की जरूरत नहीं है। एनटीए ने यह आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है। जिसे कोई भी देख सकता है। 

एनटीए ने ICAR AIEEA- UG, AIEEA- PG और JRF/SRF (PGS) EXAM-2019 की फाइनल आंसर की जारी की है। इस परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई 2019 को देश के 801 केंद्रों पर किया गया था। बता दें कि इससे पहले एनटीए ने 8 जुलाई 2019 को परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। इस पर आपत्ति आमंत्रित की गई थी। अब आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइल आंसर की जारी की गई है।
विज्ञापन


इस फाउनल आंसर-की के आधार पर ही परिणाम की घोषणा की जाएगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ICAR परिणाम 17 जुलाई 2019 को जारी किया जाना है। लेकिन यह एक संभावित तारीख है। क्योंकि अब फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है, ऐसे में एनटीए किसी भी समय परिणाम भी जारी कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 15 जुलाई 2019 की शाम 6 बजे के बाद परिणाम की घोषणा की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
विज्ञापन


एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
एनटीए आईसीएआर की वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से फाइनल आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें