फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET row: परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए गठित समिति सोमवार को करेगी बैठक, दो महीने में सौंपनी है रिपोर्ट

Mon, 24 Jun 2024 10:47 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA: शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सोमवार को परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए के कामकाज को देखने के लिए गठित सात सदस्यीय पैनल की बैठक होगी। पैनल को दो महीने के भीतर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन
K Radhakrishnan - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET row: शनिवार को शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए के कामकाज को देखने के लिए एक सात सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। इस समिति के नेतृत्व की जिम्मेदारी इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन कौ सौंपी गई थी। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सोमवार को इस समिति की बैठक होगी। बता दें कि सात सदस्यीय समिति अगले दो महीनों में मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


सात सदस्यीय पैनल के गठन के दौरान मंत्रालय की ओर से कहा गया, " राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से परीक्षाओं का पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की संरचना और कामकाज पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।"

विज्ञापन

एनटीए को करना पड़ रहा आलोचना का सामना

NEET-UG परीक्षा आयोजित करने वाली NTA को परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप देश भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए, प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों ने NTA को भंग करने की मांग की। 

नीट यूजी में अभूतपूर्व रूप से 67 उम्मीदवारों ने 720 में से 720 अंक प्राप्त किए, जिसने चिंता को और बढ़ा दिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को परीक्षा में अनियमितताओं के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया और मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया।

एजेंसी की प्राथमिकी के अनुसार, 5 मई, 2024 को आयोजित NEET (UG) 2024 परीक्षा के आयोजन के दौरान कुछ राज्यों में कुछ "छिटपुट घटनाएं" हुईं। मामले की जांच के लिए CBI ने विशेष टीमों का गठन किया है।

इस बीच, NTA ने दावा किया कि उसकी वेबसाइट और उसके सभी वेब पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित हैं। NTA ने पोर्टल से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें "गलत और भ्रामक" बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें